1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेब्यू मैच में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले ओली रॉबिंसन ने की माइकल वॉन की जमकर तारीफ

डेब्यू मैच में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले ओली रॉबिंसन ने की माइकल वॉन की जमकर तारीफ

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 06, 2021 05:28 pm IST,  Updated : Jun 06, 2021 05:28 pm IST

रॉबिंसन हालांकि, पहले टेस्ट में ही विवादों में घिर गए। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने कई ट्वीट किए जो नस्लभेदी थे। हालांकि मामला बढ़ता देख रॉबिंसन ने बाद में माफी मांगी थी।

Michael Vaughan, Ollie Robinson, Sports, cricket, England, New Zealand- India TV Hindi
Ollie Robinson Image Source : TWITTER/ICC

 

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी करने पर तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन की सराहना की है। रॉबिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से डेब्यू किया है और उन्होंने पहली पारी में 75 रन देकर चार विकेट झटके थे।

वॉन ने ट्विटर पर लिखा, "अगर ऑन-फील्ड क्रिकेट मायने रखता है तो रॉबिंसन का डेब्यू काफी प्रभावित करने वाला है और इंग्लैंड के लिए लंबे समय से ऐसे खिलाड़ी की तलाश थी।"

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन जब गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे थे ब्रायन लारा, दो दशक बाद भी नहीं टूट पाया है उनका यह रिकॉर्ड

रॉबिंसन हालांकि, पहले टेस्ट में ही विवादों में घिर गए। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने कई ट्वीट किए जो नस्लभेदी थे। हालांकि मामला बढ़ता देख रॉबिंसन ने बाद में माफी मांगी थी।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  378 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस स्कोर के जवाब में मेजबान इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 275 रन ही बना सकी। 

यह भी पढ़ें- WTC Final : स्विंग के खिलाफ भारतीय टॉप ऑर्डर को खेलता देखने के लिए उत्सुक हैं माइक हेसन

इस तरह पहली में मिली 103 रनों की बढ़त के बाद न्यूजीलैंड की अपनी दूसरी 6 विकेट के नुकसान पर 150 से अधिक रन बनाकर अपना शिकंजा कस लिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल