1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पदार्पण वनडे में मैन ऑफ द मैच चुने जाने से खुश हैं काइल जैमीसन

पदार्पण वनडे में मैन ऑफ द मैच चुने जाने से खुश हैं काइल जैमीसन

 Reported By: IANS
 Published : Feb 08, 2020 05:50 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 05:50 pm IST

जैमीसन ने कहा, "पहला विकेट लेकर जो आराम मिला वो बेहतरीन था। मैंने ज्यादा रन भी नहीं दिए। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काफी दबाव वाला है लेकिन इसमें मजा आता है।"  

Kyle Jamieson- India TV Hindi
Kyle Jamieson is happy to be named man of the match in debut ODI  Image Source : GETTY IMAGES

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड ने शनिवार को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में काइल जैमीसन को पदार्पण का मौका दिया। इस गेंदबाज ने अहम समय पर बल्ले से बेहतरीन योगदान देते हुए रॉस टेलर का साथ दिया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और फिर गेंद से भी अहम समय पर विकेट निकालते हुए टीम को जीत दिलाई।

बल्ले से जैमीसन ने नाबाद 25 रनों का योगदान दिया जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 10 ओवरों में 41 रन देकर दो विकेट लिए। इसमें नवदीप सैनी का विकेट भी शामिल है वो भी तब जब सैनी, रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर भारत को जीत के करीब ले जा रहे थे।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलने के बाद जैमीसन ने कहा, "मैं इस पल काफी खुश हूं। मैं इस पल में बह रहा हूं। यह बहुत आसान था। हम सिर्फ 50 ओवरों तक खेलने की कोशिश कर रहे थे। मेरी कोशिश टेलर के साथ विकेट पर खड़े रहने की थी।"

अपनी गेंदबाजी को लेकर जैमीसन ने कहा, "पहला विकेट लेकर जो आराम मिला वो बेहतरीन था। मैंने ज्यादा रन भी नहीं दिए। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काफी दबाव वाला है लेकिन इसमें मजा आता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल