1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लासिथ मलिंगा ने किया फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, कह दी ये बड़ी बात

लासिथ मलिंगा ने किया फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, कह दी ये बड़ी बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 20, 2021 10:08 pm IST,  Updated : Jan 20, 2021 10:13 pm IST

मुंबई इंडियंस द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास का फैसला लिया है। अपने इस निर्णय के बारे में उन्होंने एक महीना पहला ही टीम मैनेजमेंट को बता दिया था।

Lasith Malinga announces retirement from franchise cricket, says this is a big deal- India TV Hindi
Lasith Malinga announces retirement from franchise cricket, says this is a big deal Image Source : BCCI

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल 2021 के ऑक्शन से पहले अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। मुंबई के फैन्स को उस समय बड़ा झटका लगा जब टीम ने अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा को रिलीज कर दिया। इस खबर को सुने अभी दो घंटे भी नहीं हुए थे कि इस तेज गेंदबाज के फैन्स को एक और बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें - PAK vs SA : पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में ये चीज निभाएगी अहम भूमिका : कगिसो रबाडा

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। ये फैसला मलिंगा ने रिलीज होने के बाद आज नहीं बल्कि एक महीने पहले ही ले लिया था। इसकी जानकारी खुद मुंबई इंडियंस ने दी है।

मुंबई इंडियंस द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास का फैसला लिया है। अपने इस निर्णय के बारे में उन्होंने एक महीना पहला ही टीम मैनेजमेंट को बता दिया था।

ये भी पढ़ें - IPL 2021 : यहां देखें सभी आईपीएल टीमों के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

मलिंगा ने कहा “परिवार के साथ चर्चा करने के बाद, मुझे लगता है कि अब सभी फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट से संन्यास लेने का सही समय है। महामारी की स्थिति और यात्रा पर प्रतिबंध ने मेरे लिए अपने व्यक्तिगत परिस्थितियों को अगले साल के लिए फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट में पूरी तरह से भाग लेने के लिए मुश्किल बना दिया है और इसलिए अब यह निर्णय करना सबसे अच्छा है।"

ये भी पढ़ें - IPL 2021 : नीलामी में KXIP खर्च कर सकती है 53.2 करोड़, जानें बाकी टीमों के पर्स का हाल

उन्होंने आगे कहा “मैंने हाल के दिनों में मुंबई इंडियंस के प्रबंधन के साथ चर्चा की है क्योंकि वे आगामी नीलामी के लिए तैयार हैं और वे बहुत सहायक और समझदार हैं। मैं इस अवसर पर अंबानी परिवार, मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी और हमारे सभी प्रशंसकों को शानदार 12 वर्षों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

वहीं टीम के मालिक आकाश अंबानी ने कहा "लसिथ मलिंगा 12 साल से मुंबई इंडियंस के मूल में हैं। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं, हालांकि मैं उन्हें 5 साल और हमारे गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा बनना पसंद करूंगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल