1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली को देखकर लक्ष्य का पीछा करना सीखे हैं श्रेयय अय्यर

विराट कोहली को देखकर लक्ष्य का पीछा करना सीखे हैं श्रेयय अय्यर

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2020 06:54 pm IST,  Updated : Jan 26, 2020 06:54 pm IST

मध्यक्रम में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह कप्तान विराट कोहली को देखकर लक्ष्य का पीछा करने की कला सीखी है।

Shreyas Iyer, Virat Kohli, India vs New Zealand, Virat Kohli, rohit sharma- India TV Hindi
shreyas Iyer Image Source : GETTY IMAGES

सफेद गेंद के क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करने में विराट कोहली का कोई सानी नहीं और भारत के चौथे नंबर के नये बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आगामी दिनों में उनकी इस काबिलियत का लगातार अनुकरण करना चाहते हैं। जहां तक लक्ष्य का पीछा करने की बात है तो पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए एक अर्धशतक और फिर 33 गेंद में 44 रन बनाने वाले अय्यर भारतीय कप्तान के अलावा भारतीय टीम में व्यावहारिक विकल्प बनते जा रहे हैं। 

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इसके बाद अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आपको एक अंदाजा मिल जाता है कि आपको कितने रनों का पीछा करना है और किस रन गति से उन्हें हासिल करना है। विराट कोहली जब बल्लेबाजी के लिये जाते हैं तो वह जिस तरीके से अपनी पारी की योजना बनाते हैं, वह बिलकुल परफेक्ट उदाहरण हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से उनसे काफी कुछ सीखा है, वह जिस तरह से खेलते हैं और मैच को फिनिश करने की कोशिश करते हैं। उनका यह पहलू सर्वश्रेष्ठ है। ’’ 

वह मुंबई के अपने सीनियर साथी रोहित शर्मा से भी काफी कुछ सीख लेते हैं जो किसी भी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं रोहित शर्मा से भी सीख लेता हूं, जब भी उन्हें मौका दिया जाता है, वह इसका अच्छा इस्तेमाल करते हैं। टीम के ये सभी बेहतरीन खिालड़ी हम जैसे युवाओं के लिये सचमुच काफी अच्छा उदाहरण पेश करते हैं। ’’ 

अय्यर ने कहा, ‘‘उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है और मैं जब भी मौका मिलता है, मैं ऐसा करने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है कि मुझे नाबाद रहना पड़ेगा और इससे मुझे क्रीज पर गेंदबाज से निपटने में मदद मिलती है और जब समय आता है तो मैं उन पर हावी हो जाता हूं। जब आप लक्ष्य का पीछा करते हो तो आप इसी तरह अपनी पारी आगे बढ़ाते हो। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल