टॉस के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली की किस्मत काफी खराब रहती है। उन्होंने जितने अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है, उनमें से ज्यादातर मैचों में उन्होंने टॉस गंवाया है। साथ ही इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में उनकी टॉस में किस्मत और ज्यादा खराब है। अब आज यानी 25 अगस्त को उन्होंने हेडिंग्ले में आखिरकार टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
32 वर्षीय कोहली टॉस जीत कर खुद भी आश्चर्यचकित थे। उन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट मैच में नौ मैचों में पहली बार टॉस जीता है। 64 टेस्ट मैचों में ये उनका सिर्फ 28वां जीता हुआ टॉस था। वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने 95 मैचों में से 55 मैचों में टॉस गंवाया है और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वे 45 मैचों में 18 बार टॉस हारे हैं।
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने आज अपना विनिंग कॉम्बिनेशन ही उतारा है। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को मौका नहीं दिया। पिच के हिसाब से खेल आगे बढ़ेगा तो स्पिनर्स को मदद मिलेगी। कोहली को रविंद्र जडेजा पर भरोसा है कि वे गेंद से टीम में काफी योगदान दे सकेंगे।
टॉस जीतने के बाद विराट ने कहा, "ये सरप्राइज है (टॉस जीतना)। हम पहले बल्लेबाजी करेंगे।"
Lord's Test: तीखी बहस में उलझे थे भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी, लांग रूम में हुई थी जुबानी जंग
ट्विटर यूजर्स ने कोहली के टॉस जीतने पर मजेदार मीम्स वायरल किए-