1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिग्गज खिलाड़ी जैक कैलिस बने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच

दिग्गज खिलाड़ी जैक कैलिस बने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 18, 2019 05:30 pm IST,  Updated : Dec 18, 2019 05:30 pm IST

कैलिस ने सभी प्रारूपों में 519 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 25534 रन बनाये हैं और 577 विकेट लिये हैं। उन्होंने 166 टेस्ट, 328 वनडे और 25 टी20 मैच खेले हैं। 

Jacques Kallis- India TV Hindi
Jacques Kallis Image Source : GETTY IMAGE

जोहानिसबर्ग| दक्षिण अफ्रीका के महान हरफनमौला जैक कैलिस को अगले सत्र के लिये टीम का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने ट्विटर पर कहा,‘‘ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला जाक कैलिस को टीम का बल्लेबाजी सलाहकार बनाया गया है। वह बुधवार से टीम से जुड़ेंगे।’’ 

कैलिस ने सभी प्रारूपों में 519 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 25534 रन बनाये हैं और 577 विकेट लिये हैं। उन्होंने 166 टेस्ट, 328 वनडे और 25 टी20 मैच खेले हैं। 

पांच साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके कैलिस के नाम टेस्ट में 45 और वनडे में 17 शतक हैं। वह आईपीएल में केकेआर के बल्लेबाजी सलाहकार रह चुके हैं। इससे पहले टेस्ट विकेटकीपर मार्क बाउचर को पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका का मुख्य कोच बनाया गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल