1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन ने कोविड-19 को कड़ा सबक बताते हुए कहा- खेल से भी बड़ी कई चीजें हैं

अश्विन ने कोविड-19 को कड़ा सबक बताते हुए कहा- खेल से भी बड़ी कई चीजें हैं

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 24, 2020 08:25 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 08:25 pm IST

भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने कहा कि कोविड-19 के कारण देश में पूर्व बंद होना संभवत: प्रकृति का यह याद दिलाने का तरीका है कि कई बार खिलाड़ी खेल को बहुत गंभीरता से ले लेते हैं जबकि जिंदगी में उससे भी कई महत्वपूर्ण चीजें हैं।

अश्विन ने कोविड-19 को...- India TV Hindi
अश्विन ने कोविड-19 को कड़ा सबक बताते हुए कहा- खेल से भी बड़ी कई चीजें हैं Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई। भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने कहा कि कोविड-19 के कारण देश में पूर्व बंद होना संभवत: प्रकृति का यह याद दिलाने का तरीका है कि कई बार खिलाड़ी खेल को बहुत गंभीरता से ले लेते हैं जबकि जिंदगी में उससे भी कई महत्वपूर्ण चीजें हैं।

कोरोना वायरस के कारण भारत में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 500 से अधिक संक्रमित हैं। विश्व स्तर पर इस महामारी से मरने वालों की संख्या 16 हजार के पार चली गयी है।

अश्विन ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘‘अभी इस देश या उस देश पर दोष मढ़ने के बजाय समाधान ढूंढने का वक्त है। अभी इसका समाधान सामाजिक दूरी और संयम लग रहा है। उम्मीद है कि विज्ञान जल्द इसका समाधान ढूंढेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस सबमें में एक सबक भी है। हम खेल को बेहद गंभीरता से लेते हैं। खेल से भी बड़ी कई चीजें है जो इसमें बाधा डाल सकती हैं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल