1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस के कारण प्लंकेट के भविष्य की योजना खटाई में पड़ी

कोरोना वायरस के कारण प्लंकेट के भविष्य की योजना खटाई में पड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2020 08:39 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 08:39 pm IST

सरे के इस 35 साल के क्रिकेटर ने पिछले साल एकदिवसीय क्रिकेट में इंग्लैंड को विश्व चैम्पिन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Liam Plunket- India TV Hindi
Liam Plunket Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उनकी भविष्य की योजना खटाई में पड़ गयी है। सरे के इस 35 साल के क्रिकेटर ने पिछले साल एकदिवसीय क्रिकेट में इंग्लैंड को विश्व चैम्पिन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ लार्ड्स में खेले गये रोमांचक फाइनल में तीन विकेट चटकाये थे।

प्लंकेट को इसके बाद इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम में जगह नहीं मिली और उन्हें 2020 सत्र के लिए एकदिवसीय खिलाड़ियों का केन्द्रीय अनुबंध भी नहीं दिया गया। कोविड-19 महामारी के कारण इंग्लैंड में लॉकडाउन है और वहां घरेलू सत्र को 28 मई तक स्थगित कर दिया गया है। जिसे और आगे बढ़ने की संभावना है।

ऐसे में प्लंकेट इंग्लैंड के लिए अपने करियर को लेकर बहुत आशान्वित नहीं है। प्लंकेट ने संडे टाइम्स से कहा, ‘‘ मैं अपने क्रिकेट को लेकर आशान्वित नहीं हूं। ऐसी स्थिति में इंग्लैंड टीम में मेरे चयन नहीं होने का कोई औचित्य नहीं। हर किसी तरह मैं भी चाहता हूं कि मेरा परिवार और दोस्त सुरक्षित रहें। मैं उन सब के लिए चिंतित हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल