1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आर्चर को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किये जाने पर इंग्लैंड को मिलेगी मजबूती: लियाम प्लंकेट

आर्चर को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किये जाने पर इंग्लैंड को मिलेगी मजबूती: लियाम प्लंकेट

 Reported By: Bhasha
 Published : May 09, 2019 04:08 pm IST,  Updated : May 09, 2019 04:08 pm IST

लियाम प्लंकेट ने कहा कि अगर जोफ्रा आर्चर को विश्व कप टीम में शामिल किया जाता है तो इंग्लैंड की टीम अधिक मजबूत हो जाएगी।

जोफ्रा आर्चर- India TV Hindi
जोफ्रा आर्चर Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। लियाम प्लंकेट ने कहा कि अगर जोफ्रा आर्चर को विश्व कप टीम में शामिल किया जाता है तो इंग्लैंड की टीम अधिक मजबूत हो जाएगी। आर्चर ने पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को ओवल में पारी के शुरू में अपनी तूफानी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने चार ओवर में केवल छह रन दिये और एक विकेट लिया। इसके बार बारिश ने खेल में व्यवधान डाला और पांच मैचों की श्रृंखला के इस पहले मैच का परिणाम नहीं निकल पाया।

जब मैच बिना किसी परिणाम के घोषित करने का फैसला किया गया तब पाकिस्तान ने दो विकेट पर 80 रन बनाये थे। उस समय इमाम उल हक 42 और हारिस सोहेल 14 रन पर खेल रहे थे।

तेज गेंदबाज प्लंकेट ने मैच के बाद अपने साथी आर्चर के बारे में कहा, ‘‘निश्चित तौर पर वह काफी अच्छा गेंदबाज है। उसने आज यह दिखाया। उसने वास्तव में अच्छी तेजी से बेहतरीन गेंदबाजी की। उसने सही जगह पर गेंद करायी तथा पहले कुछ ओवरों में ही विकेट हासिल किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह टीम में रहता है तो आपकी टीम को ही मजबूती मिलेगी। जो भी अच्छा प्रदर्शन करता है उसे टीम में होना चाहिए। चाहे वह जोफ्रा हो या कोई अन्य। अगर वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं तो वे टीम में जगह के हकदार हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल