
5) मनिंदर सिंह
भारत के पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह भी ड्रग्स लेने के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स ब्रांच ने मनिंदर को पूर्वी दिल्ली स्थित प्रीत विहार उनके घर से डेढ़ ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था।
मनिंदर सिंह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रहे हैं। भारत की ओर से खेलते हुए उन्होंने 35 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 88 विकेट लिए। इसकेअलावा 59 वनडे मैच में उन्होंने 66 विकेट लिए।