1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019 IND vs NZ अभ्यास मैच : कब, कहां और कैसे देखे भारत बनाम न्यूजीलैंड अभ्यास मैच

World Cup 2019 IND vs NZ अभ्यास मैच : कब, कहां और कैसे देखे भारत बनाम न्यूजीलैंड अभ्यास मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 25, 2019 06:54 am IST,  Updated : May 25, 2019 09:15 pm IST

2019 World Cup India vs New Zealand, 4th Warm-up game How to Live cricket Tv Coverage When and Where to watch live Sports 1 live cricket online

2019 World Cup India vs New Zealand, 4th Warm-up game How to Live cricket Tv Coverage When and Where- India TV Hindi
2019 World Cup India vs New Zealand, 4th Warm-up game How to Live cricket Tv Coverage When and Where to watch live Sports 1 live cricket online Image Source : TWITTER: @BCCI

भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। यह मैच केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। 30 मई से विश्व कप की शुरुआत हो रही है उससे पहले हर टीम दो-दो अभ्यास मैच खेलेगी। भारत को अपना दूसरा अभ्यास मैच मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। अभ्यास मैच दोनों टीमों के लिए अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मौका होगा। इससे पता चलेगा की टीमें कहां खड़ी हैं साथ ही मुख्य मैचों की शुरुआत से पहले अभ्यास मैच होने से टीमों को इंग्लैंड की परिस्थितयों में ढ़लने में भी काफी मदद मिलेगी।

भारत नंबर-4 के बल्लेबाज को लेकर चली आ रही टेंशन का भी समाधान ढ़ूंढ़ने की कोशिश करेगा। कोच रवि शास्त्री पहले ही कह चुके हैं कि टीम के पास इस नंबर के लिए कई विकल्प हैं ऐसे में देखना होगा कि कौन इस जिम्मेदारी को संभालेगा। दो अभ्यास मैचों में नंबर-4 के लिए टीम प्रबंधन तैयार कर सकता है। वहीं किवी टीम के लिए ये मैच बल्लेबाजों के लिहाज से अहम है। इंग्लैंड में उसके बल्लेबाज ज्यादा कमाल नहीं कर पाए हैं। भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है जो किवी टीम को तैयारी के लिए पूरी तरह से मुफीद है। 

 

मैच से जुड़ी अहम जानकारियां

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 का चौथा अभ्यास मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 का चौथा अभ्यास मैच 25 मई (शनिवार) को खेला जाएगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 का चौथा अभ्यास मैच कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 का चौथा अभ्यास मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जायेगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 के चौथे अभ्यास मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 के चौथे अभ्यास मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे से लाइव देख सकेंगे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 का चौथा अभ्यास मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 का चौथा अभ्यास मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 के चौथे अभ्यास मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 के चौथे अभ्यास मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।