ऑस्ट्रेलिया को घर में मात देने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड पहुंच गई है जहां उसे पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इस साल होने वाले विश्व कप के लिहाज से ये सीरीज बेहद अहम है। सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को ईडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। इस दौर पर भारतीय टीम की परीक्षा होनी है खासकर उसकी गेंदबाजी की। यही न्यूजीलैंड है जिसने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में सेमीफाइनल में भारत को मात दे उसके विश्व कप जीतने के अभियान को रोक दिया था। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हालांकि साफ कह दिया है कि इस दौरे पर किवी टीम से बदला लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। जैसा की भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि विकेटकीपिंग में उनकी अब पहली पसंद केएल राहुल बन गए हैं तो आज के मैच में ऋषभ पंत और संजू सैमसन के बीच प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की जंग देखने को मिल सकती है। शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हो गए थे जिसके बाद टी20 टीम में संजू सैमसन को मौका मिला है। इस मैच के सभी अपडेट्स के लि हमारे साथ बने रहे जबकि इस मैच को ऑनलाइन आप Hotstar, JioTV पर देख सकते हैं और टीवी पर इस मैच को लाइव Star Sports 1 और Star Sports 3 पर देख सकते हैं।
NZ 203/5 (20.0)
न्यूजीलैंड बनाम भारत पहला T20 मैच 24 जनवरी, शुक्रवार को खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड बनाम भारत पहला T20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:20 बजे शुरू होगा।
न्यूजीलैंड बनाम भारत पहला T20 मैच ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड बनाम भारत पहले T20 मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स (Star Sports 1 And Star Sports 3) पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
न्यूजीलैंड बनाम भारत पहले T20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं।
संपादक की पसंद