1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Highlights, India vs England 1st Test Day 2 : बारिश की खलल की वजह से जल्दी समाप्त हुआ दूसरे दिन का खेल, भारत 125/4, राहुल (57*) और पंत (7*) क्रीज पर मौजूद

Highlights, India vs England 1st Test Day 2 : बारिश की खलल की वजह से जल्दी समाप्त हुआ दूसरे दिन का खेल, भारत 125/4, राहुल (57*) और पंत (7*) क्रीज पर मौजूद

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 05, 2021 02:41 pm IST,  Updated : Aug 05, 2021 10:39 pm IST

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आज पहले मैच का दूसरा दिन है। दोनों टीमें इस मैच में ट्रेंट ब्रिज के नॉटिंघम क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे से भिड़ रही हैं।

Live cricket Score England vs India 1st test Day 2 India...- India TV Hindi
Live cricket Score England vs India 1st test Day 2 India Playing Xi And Live Update From England Image Source : GETTY

Live cricket Score England vs India 1st test Day 2 India Playing Xi And Live Update From England

नमस्कार ! इंडिया टीवी हिंदी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।  भारत ने खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को यहां अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 125 रन बनाये। भारत का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 97 रन था लेकिन उसने 15 रन के अंदर रोहित शर्मा (36), चेतेश्वर पुजारा (चार), विराट कोहली (शून्य) और अजिंक्य रहाणे (पांच) के विकेट गंवा दिये। खेल रोके जाने के समय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 57 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सात रन पर खेल रहे थे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 183 रन बनाये थे। इस तरह से भारत अभी उससे 58 रन पीछे है।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जैक क्रॉली, जो रूट (सी), जॉनी बेयरस्टो, डैनियल लॉरेंस, जोस बटलर (डब्ल्यू), सैम कुरेन, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (सी), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

England vs India, 1st Test Day-2 Live score

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल