Highlights cricket score india vs australia 2020 1ST T20 match updates in hindi
तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने युजवेंद्र चहल (25/3) और टी नटराजन (30/3) की दमदार गेंदबाजी के दमपर मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया।
भारत के द्वारा दिए गए इस लक्ष्य के जवाब में मेजबान टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना पाई।
भारत : शिखर धवन, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, टी नटराजन।
ऑस्ट्रेलिया : डी आर्सी शॉर्ट, एरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मोइसेस हेनरिक्स, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, एडम जम्पा, जोश हेज़लवुड।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट स्कोर
IND 161/7 (20)
AUS 150/7 (20)