तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 22 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने 2-0 से सीरीज भी अपने नाम कर लिया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 273 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय टीम 48.3 ओवर में 251 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
भारत के लिए श्रेयस अय्यर ( 52), रवींद्र जडेजा (55) और नवदीप सैनी (45) ने संघर्षपूर्ण पारी खेली लेकिन टीम को टीम नहीं दिला सके। इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा और कोई भी अपना कमाल नहीं दिखे सके।
वहीं न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी में हैमिश बैनेट, टिम साउदी, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और कायले जैमिसन ने दो-दो विकेट हासिल की जबकि जिम्मी निशम को एक विकेट मिला।
इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम के लिए मार्टिन गुप्टिल (79) और रॉस टेलर (73) ने बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारी खेली थी.
भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट स्कोर
NZ 273/8 (50.0)
IND 251/10 (48.3)