1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स Highlights: धोनी (75*) की धमाकेदार पारी के बाद गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, चेन्नई ने राजस्थान को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स Highlights: धोनी (75*) की धमाकेदार पारी के बाद गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, चेन्नई ने राजस्थान को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 31, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 12:18 am IST

यहां पढ़ें लाइव क्रिकेट स्कोर, आईपीएल 2019 चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रॉयल लाइव क्रिकेट मैच स्कोर, CSK vs RR Live Score

लाइव क्रिकेट स्कोर, आईपीएल 2019 चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रॉयल लाइव क्रिकेट मैच स्कोर, CSK vs - India TV Hindi
लाइव क्रिकेट स्कोर, आईपीएल 2019 चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रॉयल लाइव क्रिकेट मैच स्कोर, CSK vs RR Live Score Image Source : IPL.COM

 

कप्तान महेंद्र सिह धोनी (नाबाद 75) के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपने घर में मुकाबला 8 रन से जीत लिया। मौजूदा चैंपियन चेन्नई की ये लगातार तीसरी जीत है। वहीं राजस्थान की ये लगातार तीसरी हार है। चेन्नई से मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओरों में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना पाई। राजस्थान की तरफ से बेन स्टोक्स (46) और राहुल त्रिपाठी (39) ने अचछी पारी खेली। 

IPL 2019, CSK vs RR, लाइव क्रिकेट स्कोर:

12:11 AM धोनी (75*) की धमाकेदार पारी के बाद गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, चेन्नई ने राजस्थान को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक। आखिरी ओवर में ब्रावो ने केवल तीन ही रन दिए। राजस्थान की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना पाई। 

12:09 AM राजस्थान का 8वां विकेट गिरा, श्रेयस गोपाल 0 पर हुए आउट, राजस्थान को चाहिए 1 गेंद में 10 रन

12:03 AM 164 के स्कोर पर राजस्थान का सातवां विकेट गिरा, बेन स्टोक्स 46 रन बनाकर आउट, राजस्थान को चाहिए 5 गेंदों में 12 रन

12:01 AM राजस्थान को 6 गेंदों में 13 रन चाहिए।  

11:58 PM छक्का! बेन स्टोक्स के बल्ले से निकला धमाकेदार छक्का। मैच राजस्थान की पकड़ में है।

11:53 PM छक्का! 18वां ओवर करा रहे हैं डीजे ब्रावो। 5वीं ओवर पर जोफ्रा आर्चर ने 92 मीटर लंबा छक्का जड़ा। 12 गेंदों में राजस्थान को 25 रन चाहिए। 

11:49 PM छक्का! बेन स्टोक्स ने ब्रावो की गेंद पर पहले छक्का और अगली ही गेंद पर चौका बटोरा। 

11:47 PM छक्का! जोफ्रा आर्चर के बल्ले से निकला एक बढ़िया छक्का। राजस्थान को 18 गेंदों में 44 रन चाहिए। 

11:43 PM राजस्थान को लगा बड़ा झटका, कृष्णप्पा गौतम 9 रन बनाकर आउट, 120 के स्कोर पर राजस्थान का छठा विकेट गिरा। शार्दुल ठाकुर ने लिया विकेट। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं जोफ्रा आर्चर।

11:40 PM इमरान ताहिर ने एक शानदार स्पैल खत्म किया। 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके।

11:37 PM छक्का! कृष्णप्पा गौतम के बल्ले से निकला धमाकेदार छक्का। ताहिर का आखिरी ओवर है।

11:34 PM 5 ओवर का खेल बचा है और राजस्थान को जीत के लिए 30 गेंदों में 65 रन चाहिए। 

11:32  PM छक्का! बेन स्टोक्स के बल्ले से निकला एक फ्लैट छक्का। जडेजा की गेंद पर डीप मिड विकेट पर छक्का।

11:27 PM 94 के स्कोर पर आधी राजस्थान की टीम पवेलियन लौटी, स्टीव स्मिथ 28 रन बनाकर आउट। इनरान ताहिर ने लिया विकेट।

11:23 PM बेन स्टोक्स और स्टीव स्मिथ धीरे-धीरे राजस्थान की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि राजस्थान को 42 गेंदों में 83 रन चाहिए। 

11:10 PM 75 के स्कोर पर राजस्थान का चौथा विकेट गिरा, राहुल त्रिपाठी हुए कॉट एंड बोल्ड। इमरान ताहिर ने लिया विकेट। राहुल त्रिपाठी 24 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। 

11:01 PM चौका! राहुल त्रिपाठी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। खासकर सैंटनर को उन्होंने टार्गेट किया हुआ है। 

10:56 PM चौका! जडेजा आए हैं गेंदबाजी के लिए लेकिन राहुल त्रिपाठी एक शानदार इनिंग खेलते हुए। गैप में मारी थी गेंद और मिलेंगे चार रन।

10:55 PM चौका! त्रिपाठी के बल्ले से निकला एक शानदार चौका। दीपक चाहर के स्पैल का ये आखिरी ओवर था और त्रिपाठी ने आखिरी गेंद पर चार रन बटोरे। दीपक ने आज अपने स्पैल में केवल 19 रन देकर दो विकेट झटके।

10:47 PM छक्का! फ्री हिट पर शानदार छक्का राहुल ने।

10:46 PM चौका! नो बॉल थी और राहुल त्रिपाठी ने थर्डमैन पर चौका जड़ा।

10:46 PM चौका! मिचेल सैंटनर आए हैं गेंदबाजी के लिए। राहुल त्रिपाठी ने चौका जड़ा। सैंटनर का ये आईपीएल डेब्यू है और पहली ही गेंद पर चौका जड़ा।

10:36 PM चौका! लगातार दूसरा चौका। स्मिथ के ऊपर राजस्थान का पूरा दारोमदार है।

10:35 PM चौका! अब बल्लेबाजी के लिए स्टीव स्मिथ। पहली ही गेंद पर एक शानदार चौका।

10:33 PM एक के बाद एक राजस्थान तीसरा विकेट गिरा, जोस बटलर 6 रन बनाकर आउट। इससे पहले वाली गेंद पर सैमसन आउट हुए और अब अगली ही गेंद पर बटलर चलते बने।

10:32 PM 14 के स्कोर पर राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा, संजू सैमसन 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन। दीपक चाहर की गेंद पर सैमसन लूज शॉट खेल गए और सुरेश रैना ने एक अद्भुत कैच लपका। 

10:27 PM चौका! संजू सैमसन एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए।

10:20 PM लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की खराब शुरुआत, रहाणे 0 पर आउट

09:58 PM एमएस धोनी (75) की धमाकेदार पारी, चेन्नई ने राजस्थान को दिया 176 रनों का लक्ष्य। धोनी ने जयदेव उनाकट के 20वें ओवर की आखिरी तीनों गेंदों पर तीन बड़े छक्के लगाए। इस ओवर से 28 रन आए। धोनी 46 गेंदों में 4 चौके और चार छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा जडेजा 3 गेंदों में 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

09:56 PM छक्का! बैक टू बैक छक्का, धोनी के बल्ले से निकला लगातार दूसरा छक्का

09:54 PM छक्का! धोनी के बल्ले से निकला छक्का। उनादकट का 20वां ओवर खासा महंगा बना रहे हैं माही।

09:52 PM छक्का! जडेजा के बल्ले से निकला एक धमाकेदार छक्का। स्टेप आउट करके जडेजा ने उनादकट को सामने स्टैंड पर 84 मीटर लंबा छक्का जड़ा।

09:47 PM 144 के स्कोर पर चेन्नई का पांचवा विकेट गिरा, डीजे ब्रावो 27 रन बनाकर आउट। जोफ्रा आर्चर ने लिया विकेट। 

09:46 PM धोनी के बल्ले से निकला शानदार अर्धशतक, चेन्नई का स्कोर 150 के करीब। धोनी ने 39 गेंदों में फिफ्टी जड़ी।

09:44 PM चौका! ब्रावो के बल्ले से थर्डमैन की तरफ चौका निकला। 18वें ओवर से 24 रन आए। चेन्नई की जबरदस्त वापसी। 

09:41 PM छक्का! एमएस धोनी के बल्ले से एक धमाकेदार छक्का। धोनी ने इस फ्री हिट से पहले बल्ला बदल लिया था। 

09:33 PM चौका! धोनी का बढ़िया प्लेसमेंट और गैप में एक शानदार चौका बटोरा। 

09:25 PM चौका! डीजे ब्रावो ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टोक्स को एक शानदार चौका जड़ा। चेन्नई का स्कोर 99/4, 15 ओवर के बाद

09:15 PM 88 के स्कोर पर चेन्नई का चौथा विकेट गिरा, सुरेश रैना 36 रन बनाकर बोल्ड। जयदेव उनादकट ने लिया विकेट। 

09:12 PM चौका! एमएस धोनी ने उनादकट के 14वें ओवर की पहली ही गेंग पर आगे निकलर सामने चौका जड़ा।

09:05 PM चौका! इस बार सुरेश रैना ने 12वें ओर की आखिरी गेंद पर फाइन लेग पर चौका बटोरा। 12वें ओवर से 12 रन आए। चेन्नई का स्कोर 78/3

09:02 PM चौका! एमएस धोनी के बल्ले से निकली पहली बाउंड्री। उनादकट को लगाया चौका। 

08:56 PM छक्का! श्रेयस गोपाल की गेंद पर सुरेश रैना ने एक धमाकेदार छक्का जड़ा।

08:51 PM चौका! सुरेश रैना के बल्ले से एक धमाकेदार चौका। कवर्स के ऊपर से शानदार चौका।

08:46 PM चौका! सुरेश रैना के बल्ले से निकला चौका। चेन्नई के लिए काफी देर बाद कोई बाउंड्री आई। 

08:44 PM गौतम के ओवर से आए 4 रन, अगला ओवर लेकर आए श्रेयस गोपाल।

08:41 PM कृष्णप्पा गौतम लेकर आए पारी का आठवां ओवर।

08:40 PM 7वें ओवर से आए 5 रन, धोनी और रैना 6-6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

08:37 PM श्रेयस गोपाल लेकर आए पारी का 7वां ओवर, आखिरकर चेन्नई के मैदान पर स्पिन गेंदबाजी देखने को मिली।

08:36 PM पावरप्ले के आखिरी ओवर से आए मात्र 2 रन। क्रीज पर रैना 6 और धोनी 1 रन बनाकर मौजूद।

08:34 PM बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए महेंद्र सिंह धोनी।

08:32 PM गेंदबाजी में बदलाव, पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए जोफ्रा आर्चर, यह इस पारी का उनका दूसरा ओवर है। पहला ओवर उन्होंने विकेट मेडन डाला था।

08:30 PM ओवर की पांचवी बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में कीपर कैच आउट हुए केदार जाधव, इस गेंद को खेलने की कोई जरूरत नहीं थी। पांचवे ओवर में ही चेन्नई के तीन बल्लेबाज लौटे पवेलियन।

08:27 PM पांचवा ओवर डालने आए कुलकर्णी के ओवर की दूसरी गेंद पर रैना ने जड़ा चौका। गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर कीपर के ऊपर से गई और फील्डर के पास गेंद रोकने का कोई मौका नहीं।

08:24 PM चौका! एक बार फिर शॉट डिलिवरी पर जाधव ने मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया चौका। दो बॉल में दो चौके जड़ जाधव ने इस ओवर को बनाया बड़ा, स्टोक्स के ओवर से आए 14 रन।

08:23 PM चौका! बल्लेबाजी करने मैदान पर आए केदार जाधव ने पुल शॉट लगाकर बटौरे चार रन, बेहद ही आक्रामक अंदाज में खोला अपना खाता।

08:21 PM ओवर की चौथी गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच आउट हुए शेन वॉट्सन, बनाए 13 रन। चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत।

08:18 PM छक्का! ओवर की दूसरी गेंद पर पुल शॉट लगाकर मिड विकेट की दिशा में शेन वॉट्सन ने जड़ दिया छक्का। वॉट्सन अब 13 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

08:17 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए बैन स्टोक्स।

08:16 PM तीसरे ओवर से आए 7 रन। बल्लेबाजी करने अब क्रीज पर आए सुरेश रैना।

08:14 PM चौका! ओवर की तीसरी शॉट पिच गेंद पर वॉट्सन ने पुल शॉट लगाकर बटौरे चार रन, यह चेन्नई और वॉट्सन दोनों का ही पहला चौका है।

08:12 PM धवल कुलकर्णी लेकर आए पारी का तीसरा ओवर और पहली ही गेंद पर हुई वॉटसन को कीपर कैच आउट करने की अपील और अंपायर ने दिया आउट। वॉट्सन ने तुरंत डीआरएस का इस्तेमाल कर नतीजा बदलवाया।

08:11 PM ओवर की आखिरी गेंद थर्ड मैन की दिशा में शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए अंबाति रायुडू, जोफ्रा ने डाला विकेट मेडन ओवर।

08:07 PM लाइन पकड़कर गेंदबाजी करते हुए राजस्थान के गेंदबाजा, जोफ्रा ने पहली चार गेंदों पर नहीं दिया एक भी रन। चौथी गेंद रायुडू के हाथ में लगने की वजह से खेल थोड़ी देर के लिए रुक गया है।

08:05 PM जोफ्रा आर्चर लेकर आए पारी का दूसरा ओवर।

08:04 PM राजस्थान की अच्छी शुरुआत पहले ओवर से धवन कुलकर्णी ने दिया मात्र एक रन।

08:00 PM बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई की टीम, रायडू और वॉटसन क्रीज पर

07:32 PM राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

07:20 PM अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। आप बने रहें हमारे साथ।

यहां देखें लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल