1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa, तीसरा टेस्ट, चौथा दिन हाईलाइट्स: भारत ने पारी और 202 रन से जीता रांची टेस्ट, द. अफ्रीका को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

India vs South Africa, तीसरा टेस्ट, चौथा दिन हाईलाइट्स: भारत ने पारी और 202 रन से जीता रांची टेस्ट, द. अफ्रीका को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 22, 2019 08:48 am IST,  Updated : Oct 22, 2019 10:20 am IST

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट लाइव स्कोर अपडेट और रोचक खबरें इंडिया टीवी हिंदी पर. इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका लाइव मैच स्कोर.

 India vs South Africa 3rd test Fourth day live cricket score match update from JSCA International S- India TV Hindi
India vs South Africa 3rd test Fourth day live cricket score match update from JSCA International Stadium Complex Ranchi Image Source : AP IMAGES

India vs South Africa Third Test Fourth day from JSCA International Stadium Complex Ranchi

भारत ने रांची टेस्ट में चौथे दिन साउथ अफ्रीका को 133 रन पर ऑलआउट कर पारी और 202 रनों से तीसरा टेस्ट अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ भारत ने मेहमान टीम साउथ अफ्रीका को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। इसस पहले भारत ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में आठ विकेट 132 रनों पर ही चटका दिए थे। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी। इसके बाद तीसरे ही दिन दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका की स्थिति बदल नहीं सकी और टीम लगातार विकेट खोती रही। आखिरकार मेहमान टीम को सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, हाईलाइट्स

IND 497/9 decl

SA 162/10 (56.2)

SA 133/10 (48.0) (Follow-on)

भारत ने पारी और 202 रन से जीता रांची टेस्ट 

09:45 AM: 48वें ओवर की आखिरी 2 गेंद पर डी ब्रायन और लुंगी एंगिडी के आउट होने के साथ ही भारत ने पारी और 202 रन से रांची टेस्ट जीत लिया है। इसके साथ ही सीरीज में, द. अफ्रीका 3-0 से क्लीन स्वीप हो गई है। दूसरी पारी में शमी ने 3 और उमेश व नदीम ने 2-2 विके झटके। 

09:30 AM: साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्खियां और डी ब्रायन मैदान में उतर चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी का आगाज मोहम्मद शमी कर रहे हैं। भारत जीत से सिर्फ 2 विकेट दूर है।

08:50 AM: चौथे दिन का मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरु होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:- 

भारत- विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, शाहबाज नदीम।

साउथ अफ्रीका- डीन एल्गर, क्विंटन डी कॉक, जुबैर हमजा, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), जॉर्ज लिंडे, डेन पीट, कागिसो रबाडा, एनरिक नार्जे, लुंगी नगिडी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल