1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Highlights, Ind vs NZ WTC FINAL Day-3 : खराब रोशनी के कारण समय से पहले खत्म हुआ दिन का खेल, न्यूजीलैंड(101/2),भारत (217) के स्कोर से 116 रन पीछे

Highlights, Ind vs NZ WTC FINAL Day-3 : खराब रोशनी के कारण समय से पहले खत्म हुआ दिन का खेल, न्यूजीलैंड(101/2),भारत (217) के स्कोर से 116 रन पीछे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 20, 2021 01:02 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 12:43 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन खराब रौशनी के कारण खेल को समय से पहले समाप्ति की घोषणा कर दी।

India vs New Zealand 2021 WTC FInal test IND vs NZ live match score updates in hindi- India TV Hindi
India vs New Zealand 2021 WTC FInal test IND vs NZ live match score updates in hindi, भारत बनाम न्यूजीलैंड 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टेस्ट लाइव क्रिकेट स्कोर, लाइव मैच स्कोर ऑनलाइन अपडेट हॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स और इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर Image Source : INDIA TV

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथमप्टन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन खराब रौशनी के कारण खेल को समय से पहले समाप्त कर दिया गया। मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए। इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं।

न्यूजीलैंड के लिए दिन का आखिरी विकेट डेवॉन कॉन्वे के रूप में गिरा जिन्होंने 54 रनों की पारी खेली। वहीं टीम के लिए क्रिज पर कप्तान केन विलियमसन 12 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि रॉस टेलर ने अपना खाता नहीं खोला।

भारत प्लेइंग XI : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (c), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI : टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग (w), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमीसन, नील वैगनर, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन शनिवार को साउथैम्पटन में खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त किये जाने तक तीन विकेट पर 146 रन बनाये। अंपायरों ने जब दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की तब कप्तान विराट कोहली 44 और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे 29 रन पर खेल रहे थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल