नमस्कार स्वागत है आपका इंडिया टी. वी. लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट में, भारत ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यहां सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को वेस्टइंडीज को उसकी पहली पारी में 222 रन पर ऑलआउट दिया। भारत ने इस तरह पहली पारी के आधार पर 75 रनों की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने पहली पारी में 297 रन बनाए थे। भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने 43 रन पर पांच विकेट, मोहम्मद शमी ने 48 रन पर दो विकेट, रवींद्र जडेजा ने 64 रन पर दो विकेट और जसप्रीत बुमराह ने 55 रन पर एक विकेट हासिल किया।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रेग ब्राथवेट, जॉन कैम्पबेल, शाई होप (विकेटकीपर), शमर ब्रुक्स, डैरेन ब्रावो, शिमरॉन हेटमेयर, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर (कप्तान), मिग्यूएल कमिंस, शेनन गेब्रियल, केमार रोच।
भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
यहां पढ़ें भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट मैच फुल लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड और कमेंट्री
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-
भारत- रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (c), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा (wk), हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमीम , जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज- क्रैग ब्रैथवेट, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, शिमरोन हेटिमर, शेन डाउरिच, शाई होप (wk), रहकेम कॉर्नवाल, जेसन होल्डर (c), रोस्टन चेस, मिगुएल कमिंस, जॉन कैंपबेल, केमर रोच, शैनन गेब्रियल।