1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाइव क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2nd Test Day 2 Live: यहां पढ़ें दूसरे दिन का लाइव स्कोर

लाइव क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2nd Test Day 2 Live: यहां पढ़ें दूसरे दिन का लाइव स्कोर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 31, 2019 06:09 pm IST,  Updated : Sep 01, 2019 12:07 am IST

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ लाइव मैच स्कोर, लाइव मैच स्कोर वेस्टइंडीज बनाम भारत बॉल स्कोर 2nd test match जमैका सबीना पार्क किंग्सटन लाइव अपडेट मैच से जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें इंडिया टीवी हिंदी पर.

लाइव क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2nd Test Day 2 Live- India TV Hindi
लाइव क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2nd Test Day 2 Live Image Source : @BCCI TWITTER

भारतीय कप्तान विराट कोहली की 76 रन और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की अर्धशतकीय पारी से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे विश्व चैम्पियनशिप टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक पांच विकेट पर 264 रन बनाये। सबीना पार्क की पिच पर बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने शुरूआती सत्र में 46 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे लेकिन कोहली और अग्रवाल (55) ने सतर्क होकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिये 69 रन की भागीदारी निभायी। कोहली ने इसके बाद पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले अजिंक्य रहाणे (24) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिये 49 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने दूसरे सत्र में रन गति बढ़ायी, जिसमें टीम ने 29 ओवर में 85 रन जोड़े। लेकिन अंतिम सत्र में कोहली और रहाणे के दो बड़े विकेट गिरने से उसकी स्कोरिंग गति पर ब्रेक लग गया। कोहली ने 163 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके जमाये।

स्टंप तक ऋषभ पंत 27 और हनुमा विहारी 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। इन दोनों ने छठे विकेट के लिये अभी तक 17.5 ओवरों में नाबाद 62 रन की साझेदारी कर ली है।

यहां पढ़ें लाइव क्रिकेट स्कोर कार्ड IND vs WI 2nd Test Day 2

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल