England vs West Indies First Test 4th day Highllights : पहले टेस्ट के चौथे दिन चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 284 रन बना लिए हैं। मार्क वुड 1 और जोफ्रा आर्चर 8 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। इस तरह इंग्लैंड नें बल्लेबाजों के शानदार खेल की बदौलत विंडीज पर 170 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। विंडीज की ओर से गैब्रियल 3 और चेज और जोसेफ 2-2 विकेट हासिल कर चुके हैं।
इससे पहले डोमिनिक सिब्ले (50) के अर्धशतक के सहारे इंग्लैंड ने चौथे दिन शनिवार को चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में 204 रन का स्कोर बनाया था जबकि वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 318 रन का स्कोर बनाया था। इस आधार पर वेस्टइंडीज को 114 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। इस लिहाज से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पर अब तक 54 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
चायकाल के समय जैक क्रॉवले 68 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 38 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 15 गेंदों का सामना किया है, लेकिन उन्होंने अब तक खाता नहीं खोला है। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 17 रनों की अविजित साझेदारी हो चुकी है।वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने दो और शैनन गैब्रियल ने एक तक एक सफलता हासिल की है।
बर्न्स के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जोए डेनली और सिब्ले ने संभलकर खेलते हुए इंग्लैंड को लंच तक और कोई झटका नहीं लगने दिया। सिब्ले 123 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 31 और डेनली 13 गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज की ओर से चेज को अब तक एकमात्र सफलता मिली है।
इंग्लैंड दूसरी पारी
284/8 (104.0)*
वेस्टइंडीज पहली पारी
WI 318-Allout
इंग्लैंड पहली पारी
204-Allout