England vs West Indies, 3rd Test - वेस्टइंडीज ने यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को चायकाल तक अपनी पहली पारी में 59 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। वेस्टइंडीज अभी इंग्लैंड के 369 रनों के स्कोर से 310 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष है। चायकाल के समय शामरह ब्रूक्स 17 गेंदों पर चार रन और रोस्टन चेज नौ गेंदों का सामना कर चुके हैं जबकि उन्हें अभी अपना खाता खोलना बाकी है।
वेस्टइंडीज पहली पारी
WI 137/6 (47.1)
इंग्लैंड पहली पारी
ENG 369 (111.5)