भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एम चिन्नास्वामी में खेले गए तीसरे मुकाबले को भारत ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के 131 रनों के दम पर 286 रन बनाए थे। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए थे। 287 रनों के लक्ष्य को भारत ने 7 विकेट और 15 गेंद रहते हासिल कर लिया। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेलेत हुए 119 रन बनाए वहीं कप्तान कोहली ने 89 रनों की शानदार पारी खेली।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हाईलाइट्स
AUS 286/9 (50.0)
IND 289/3 (47.3)*