नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 85 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहली जगह बनाई थी जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पांचवी बार इस खिताब को अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट नुकसान पर 184 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवर में 99 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
AUSW 184/4 (20.0)
INDW 99-all out (19.1)