1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India Vs New Zealand, 1st ODI: कब और कहां देख सकते हैं 'इंडिया Vs न्यूज़ीलैंड' पहला वनडे, लाइव क्रिकेट स्कोर, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और टीवी कवरेज

India Vs New Zealand, 1st ODI: कब और कहां देख सकते हैं 'इंडिया Vs न्यूज़ीलैंड' पहला वनडे, लाइव क्रिकेट स्कोर, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और टीवी कवरेज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 20, 2017 02:16 pm IST,  Updated : Oct 22, 2017 12:23 pm IST

India vs New Zealand, 1st ODI: जानिए कहां देख सकते हैं मैच के लाइव स्कोर, अपडेट्स. मैच का सीधा प्रसारण ऑनलाइन देखने के लिए हॉटस्टार और टीवी पर सीधा प्रसारण देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क देखें.

Kohli, Williamson- India TV Hindi
Kohli, Williamson

मुंबई: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सिरीज़ का पहला मैच आज मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया को वनडे (4-1) से हराने के बाद टीम इंडिया के हौंसले बुलंद हैं वही टॉड एस्टल के घायल होने से न्यूज़ीलैंड को झटका लगा है. टॉड की जगह अब ईश सोढी को टीम में जगह दी गई है. मेहमान टीम के दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह पहला अभ्यास मैच हार गई हालंकि दूसरे मैच में उसने ज़रुर जीत दर्ज की.  

भारत के पास वनडे की बादशाहत वापस लेने का इस सिरीज़ में मौक़ा है. साउथ अफ्रीका ने आईसीसी की जारी ताज़ा वनडे टीम की रैंकिंग में टीम इंडिया से ताज छीन लिया है. उसने भारत को पछाड़ते हुए टॉप स्थान हासिल कर लिया है. आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के मुताबिक़ साउथ अफ्रीका की टीम 52 मैचों में 6,244 अंक हासिल कर आईसीसी वनडे टीमों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जीत के साथ ही अफ्रीका ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. लेकिन टीम इंडिया अगर न्यूज़ीलैंड को 3-0 से हरा देती है तो वह एक बार फिर वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर आ जाएगी. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सिरीज़ में 4-1 से मात देकर वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था जो साउथ अफ़्रीका ने बांग्लादेश को हराकरछीन लिया है.

टीम इंडिया:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बूमराह, युज़वेंद्र चहल, शिखर धवन, धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, एक्षर पटेल, अजंक्या रहाणे, शर्दुल ठाकुर

न्यूजीलैंड: 

केन विलियमसन (कप्तान), ट्रैंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, हैनरी निकोलस, एडम मिलने, कोलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउथी, रॉस टेलर और जॉर्ज वॉर्कर।

मैच शुरु होने का समय

सिरीज़ का पहला और आखिरी वनडे दोपहर 1:30 बजे से शुरु होगा। पहला मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस चैनल पर होगा मैच का लाइव टेलिकास्ट

इस मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports HD1, Stars Sports1 Tamil, Star Sports1 Hindi, Star Sports Hindi HD1 पर होगा

यहां देख सकते हैं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

 
सभा मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी

हिंदी में लाइव ब्लॉग्स और लाइव अपडेट्स के लिए यहां लॉगिन करें

हिंदी में लाइव स्‍कोर, अपडेट और विश्‍लेषण के लिए आप  www.khabarindiatv.com पर लॉगिन कर सकते हैं। यहां पर आप लाइव स्कोर और मैच के अपडेट्स देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल