1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाइव स्ट्रीमिंग अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड T20 वर्ल्ड कप: देखें AFG vs SCO मुकाबला LIVE Online On Hotstar

लाइव स्ट्रीमिंग अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड T20 वर्ल्ड कप: देखें AFG vs SCO मुकाबला LIVE Online On Hotstar

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 25, 2021 12:29 pm IST,  Updated : Oct 25, 2021 12:29 pm IST

स्कॉटलैंड की टीम क्वालीफायर मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर टूर्नामेंट के इस चरण में अपनी जगह बनाई है। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम स्कॉटलैंड को हल्के में लेने की भूल नहीं करना चाहेगी।

Live Streaming, Afghanistan vs Scotland, T20 World Cup, AFG vs SCO, LIVE Online, Hotstar, AFG vs SCO- India TV Hindi
Afghanistan vs Scotland, Live Streaming Image Source : AP

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 के सुपर-12 में आज का मुकाबला अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का सुपर-12 में यह पहला मैच है। ग्रुप-2 में खेले जाने वाले इस मैच में अफगानिस्तान की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

वहीं स्कॉटलैंड की टीम क्वालीफायर मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर टूर्नामेंट के इस चरण में अपनी जगह बनाई है। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम स्कॉटलैंड को हल्के में लेने की भूल नहीं करना चाहेगी।

इस महामुकाबले से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों से जुड़ी कुछ अहम जानकारी-

अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी-20 विश्व कप सुपर-12 राउंड का चौथा मैच कब खेला जाएगा ?

अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी-20 विश्व कप सुपर-12 राउंड का चौथा मैच, 25 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी-20 विश्व कप सुपर-12 राउंड का चौथा मैच?

अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी20 विश्व कप सुपर-12 राउंड का चौथा मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जाएगा।

कब शुरू होगा अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच का मुकाबला?

अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी20 विश्व कप यह मैच शाम 07 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

कहां होगा टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट?

अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर हिंदी व इंग्लिश कमेंट्री में होगा।

कहां होगा टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवन-

अफगानिस्तान- हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, असगर अफगान, मोहम्मद नबी (कप्तान), गुलबदीन नायब, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, हामिद हसन।

स्कॉटलैंड- जॉर्ज मुन्से, काइल कोएत्जर (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, जोश डेवी, एलेस्डेयर इवांस, ब्रैडली व्हील

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल