1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाइव स्ट्रीमिंग इंग्लैंड बनाम श्रीलंका T20 वर्ल्ड कप: देखें ENG vs SL मुकाबला LIVE Online On Hotstar

लाइव स्ट्रीमिंग इंग्लैंड बनाम श्रीलंका T20 वर्ल्ड कप: देखें ENG vs SL मुकाबला LIVE Online On Hotstar

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 01, 2021 10:36 am IST,  Updated : Nov 01, 2021 10:36 am IST

आईसीसी टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड क्रिकेट टीम भिड़ंत श्रीलंका के साथ होगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना चौथा मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।

Live Streaming, England vs Sri Lanka, T20 World Cup, ENG vs SL, T20 World cup - India TV Hindi
England vs Sri Lanka, Live Streaming Image Source : AP

आईसीसी टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का सामना आज श्रीलंका के साथ होगा। इंग्लैंड और श्रीलंका की दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपना चौथा मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। इंग्लैंड की टीम ने पहले तीन मुकाबलों में जीत दर्जकर अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदारी को मजबूत कर लिया है।

वहीं श्रीलंकाई टीम तीन में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल कर पाई है और यहां से वापसी कर सेमीफाइनल में पहुंचना उसके लिए काफी मुश्किल सा लग रहा है। 

ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों से जुड़ी कुछ अहम जानकारी-

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 29वां मैच कब खेला जाएगा ?

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 29वां मैच, 01 नवंबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 29वां मैच?

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच टी20 विश्व कप 2021 का 29वां मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जाएगा।

कब शुरू होगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच का मुकाबला?

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच टी20 विश्व कप यह मैच शाम 07 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

कहां होगा टी20 विश्व कप में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट?

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर हिंदी व इंग्लिश कमेंट्री में होगा।

कहां होगा टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवन-

इंग्लैंड- जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, टाइमल मिल्स।

श्रीलंका- कुसल परेरा (विकेटकीपर), पेथम निसानका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो/धनंजया डी सिल्वा, भानुका राजपक्षे, वनिन्दु हसरंगा, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, लाहिरु कुमारा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल