1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जबरदस्त जीत के बाद कोहली का बड़ा खुलासा, इस वजह से राहुल को अपने से ऊपर किया प्रमोट

जबरदस्त जीत के बाद कोहली का बड़ा खुलासा, इस वजह से राहुल को अपने से ऊपर किया प्रमोट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 04, 2018 02:17 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 02:17 pm IST

भारत ने कुलदीप यादव के पांच विकेट के बाद लोकेश राहुल (नाबाद 101) की शतकीय पारी के दम पर मंगलवार देर रात ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले गए पहल टी-20 मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया। 

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

मैनचेस्टर: तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह अपने खिलाड़ियों से खुलकर खेलने की उम्मीद रखते हैं। भारत ने कुलदीप यादव के पांच विकेट के बाद लोकेश राहुल (नाबाद 101) की शतकीय पारी के दम पर मंगलवार देर रात ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले गए पहल टी-20 मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया। 

कोहली ने मैच के बाद कहा, "टीम में तीनों क्षमताएं हैं, और जिस तरह से हम जीत रहे हैं उसे देखना अच्छा लगता है। आमतौर पर मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करता हूं। लेकिन इस बार मैंने राहुल को तीसरे नंबर पर और मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरा। इससे राहुल को पावरप्ले में खुलकर खेलने की आजादी मिली। हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी निडर होकर खेलें, जैसा कि राहुल और कुलदीप ने खेला।" 

भारतीय कप्तान ने मैच में पांच विकेट लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए कहा, "कुलदीप के उस एक ओवर ने हमें मैच में वापस ला दिया। वह कलाई के स्पिनर हैं जो किसी भी पिच पर काफी मददगार साबित होते हैं। उनके पास विविधता है इसलिए आप उनकी गेंदों को नहीं मार सकते हैं। उम्मीद है वह आगे भी इसे जारी रखेंगे।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल