1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैरिटी के लिए फुटबॉल मैच खेले महेंद्र सिंह धोनी और लिएंडर पेस

चैरिटी के लिए फुटबॉल मैच खेले महेंद्र सिंह धोनी और लिएंडर पेस

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2019 11:40 am IST,  Updated : Oct 08, 2019 11:41 am IST

महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने यहां चैरिटी फुटबाल मैच में हिस्सा लिया।

charity football match team - India TV Hindi
charity football match team  Image Source : RHITI SPORTS FACEBOOK

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने यहां चैरिटी फुटबाल मैच में हिस्सा लिया। धोनी का कामकाज देखने वाली कंपनी रिति स्पोर्ट्स ने सोमवार को फेसबुक पर इन दोनों खिलाड़ियों और कई अन्य की तस्वीरें साझा की। 

इसमें कहा गया है, ‘‘चैरिटी फुटबाल मैच के लिये मुंबई में भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी। ’’ 

धोनी और पेस को हालांकि अभ्यास की जर्सी पहने हुए दिखाया गया है जिसमें ‘प्लेइंग फॉर ह्यूमेनिटी’ लिखा हुआ है। चैरिटी का कारण और मैच की तिथि स्पष्ट नहीं है। 

विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने खुद को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिये अनुपलब्ध रखा जिससे उनके संभावित संन्यास को लेकर काफी कयास लगाये गये। विश्व कप से लौटने के बाद 38 वर्षीय धोनी ने प्रादेशिक सेना में भी कुछ समय बिताया जिसके वह मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल