चेन्नई: 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) समेत IPL पर राज करने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहली बार किसी और टीम से खेलते नज़र आ सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ''धोनी शर्तिया तौर पर IPL में नई टीम में खेलते दिखेंगे। उन पर CSK की ओर से कोई दबाव नहीं है। IPL के अगले एडिशन में हम उन्हें एक्शन में देखेंगे। वे वनडे और टी20 में टीम इंडिया के कप्तान हैं। ऐसे में IPL जैसे अहम इवेंट से कैसे दूर रह सकते हैं?''
महेंद्र सिंह धोनी ने IPL के अब तक खेले गए सभी 8 सीजन्स में कप्तानी की है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के बाद CSK और राजस्थान रॉयल्स को IPL से 2 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों टीमों के सस्पेंड होने के बाद, दो नई टीमें IPL में शामिल होंगी। हालंकि, यह साफ नहीं हैं कि IPL से जुड़ने वाली दो नई टीमें कौन सी होंगी।
आसार हैं कि बैन की गई टीम CSK और राजस्थान रॉयल्स से 6 प्लेयर्स को नई टीमों में जगह दी जाएगी और बाकियों का दोबारा ऑक्शन होगा।