1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कूच बिहार ट्रॉफी में मणिपुर के 18 साल के गेंदबाज ने चटकाए पारी में 10 विकेट, ICC भी हुआ हैरान

कूच बिहार ट्रॉफी में मणिपुर के 18 साल के गेंदबाज ने चटकाए पारी में 10 विकेट, ICC भी हुआ हैरान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2018 02:07 pm IST,  Updated : Dec 12, 2018 02:07 pm IST

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रेक्स राजकुमार ने 9.5 ओवर में 11 रन देकर 10 विकेट हासिल किए। इतना ही नहीं रेक्स ने 9.5 में से 6 ओवर मेडन डाले। 

कूच बिहार ट्रॉफी में...- India TV Hindi
कूच बिहार ट्रॉफी में मणिपुर के 18 साल के गेंदबाज ने चटकाए पारी में 10 विकेट Image Source : GETTY IMAGES

अनंतपुर के रूरल डेवलपमेंट स्टेडियम में मणिपुर के 18 साल के युवा गेंदबाज ने कूच बिहार ट्रॉफी में पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रेक्स राजकुमार ने 9.5 ओवर में 11 रन देकर 10 विकेट हासिल किए। इतना ही नहीं रेक्स ने 9.5 में से 6 ओवर मेडन डाले। रेक्स ने पांच खिलाड़ियों को बोल्ड किया। जबकि दो खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू, दो कॉट बिहाइंड और एक कैच आउट हुआ। रेक्स की शानदार गेंदबाजी के चलते मणिपुर ने अरुणाचल को उनकी दूसरी पारी में 36 रन पर ऑल आउट कर दिया।

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश की पहली पारी में 138 रनों के जवाब में मणिपुर की पारी 122 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। दूसरी पारी में अरुणाचल प्रदेश को 36 रनों पर ढेर कर मणिपुर ने जीत के लिए मिले 53 रनों का लक्ष्य बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया।

राजकुमार ने पूरे मैच में 15 विकेट झटके, जिसमें पहली पारी में उनके 5 विकेट (5/33) भी शामिल हैं। इस गेंदबाज ने पिछले ही महीने सिक्किम के खिलाफ रणजी मुकाबला खेलकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल