1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत में टी20 विश्व कप के लिए टीमें भेजने को लेकर कई बोर्ड होंगे नर्वस : माइक हसी

भारत में टी20 विश्व कप के लिए टीमें भेजने को लेकर कई बोर्ड होंगे नर्वस : माइक हसी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 20, 2021 08:08 pm IST,  Updated : May 20, 2021 08:08 pm IST

टी20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर नवंबर में भारत में होना है, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण हालात बहुत खराब हो गए हैं और इसी कारण आईपीएल 2021 को भी स्थगित किया जा चुका है।

T20 World Cup, India, Mike Hussey, Sports, India- India TV Hindi
 Mike Hussey Image Source : GETTY

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने भारत से स्वदेश पहुंचने के बाद कहा कि टी20 विश्व कप को भारत में आयोजित करना मुश्किल होगा क्योंकि महामारी के इस दौर में कई क्रिकेट बोर्ड अपनी टीमों को भारत नहीं भेजना चाहेगी। 

क्रिकइंफो ने हसी के हवाले से कहा, " मेरे हिसाब से भारत में टूनार्मेंट खेल पाना काफी मुश्किल होगा। हम आईपीएल की आठ टीमों की बात कर रहे हैं और शायद टी20 विश्व कप में भी विदेशों से इतनी ही टीमें होंगी। मेजबान शहर अधिक होंगे। जैसा कि मैंने पहले ही कहा कि अलग अलग शहरों में खेलने से जोखिम बढेगा।"

यह भी पढ़ें- ग्रेल चैपल ने किया खुलासा, बीसीसीआई से मिले नए प्रस्ताव को कर दिया था अस्वीकार

टी20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर नवंबर में भारत में होना है, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण हालात बहुत खराब हो गए हैं और इसी कारण आईपीएल 2021 को भी स्थगित किया जा चुका है।

हसी आईपीएल के समय भारत में ही थे और बायो बबल में रहने के बावजूद कोरोना पॉजि़टिव पाए गए थे, लेकिन अब वह स्वदेश लौट चुके हैं।

हसी ने आगे कहा, " उन्हें काफी बड़ी आपात योजना बनानी होगी। शायद यूएई या कहीं और टूनार्मेंट कराया जा सकता है। दुनिया भर के कई क्रिकेट बोर्ड भारत में फिर टूर्नामेंट खेलने के लिए अपनी टीमें भेजने को लेकर नर्वस होंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल