1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साथी खिलाड़ियों के साथ अपमानजनक गाने गाते थे बाउचर, अब मांगी माफी

साथी खिलाड़ियों के साथ अपमानजनक गाने गाते थे बाउचर, अब मांगी माफी

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 23, 2021 05:56 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 05:56 pm IST

एडम्स से सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के समक्ष सुनवाई के दौरान दावा किया था कि बाउचर टीम के उन साथियों में शामिल थे जिन्होंने गाने में उन पर नस्ली टिप्पणी की थी।

Mark Boucher apologises for singing offensive songs with...- India TV Hindi
Mark Boucher apologises for singing offensive songs with his teammates Image Source : GETTY

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर और मौजूदा मुख्य कोच मार्क बाउचर ने अपने खेलने के दिनों के दौरान अपमानजनक गीत गाने वाले समूह का हिस्सा होने और टीम के अश्वेत साथियों को उपनाम देने के लिए माफी मांगी है। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के अनुसार, पॉल एडम्स सहित टीम के कुछ साथियों द्वारा नस्लवाद का आरोप लगाए जाने के बाद बाउचर ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण (एसजेएन) समिति को 14 पन्ने का हलफनामा दिया है।

एडम्स से एसजेएन के समक्ष सुनवाई के दौरान दावा किया था कि बाउचर टीम के उन साथियों में शामिल थे जिन्होंने गाने में उन पर नस्ली टिप्पणी की थी। बाउचर ने कहा कि उन्होंने एडम्स का कोई उपनाम नहीं रखा था। आरोपों के जवाब में बाउचर ने कहा कि उन्हें और टीम के उनके साथियों को अधिक संवेदनशील होना चाहिए था। बाउचर ने हलफनामे में लिखा, ‘‘मैं किसी भी आपत्तिजनक आचरण, वास्तविक या कथित, के लिए क्षमा चाहता हूं जिसके लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उपरोक्त समय के दौरान हमें, टीम, कोचिंग स्टाफ, चयनकर्ताओं और सीएसए को अधिक संवेदनशील होना चाहिए था और ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए था जहां टीम के सभी सदस्य इन मुद्दों के बारे में बात कर सकते।’’

 IND vs ENG: शार्दुल ठाकुर हुए फिट, लीड्स टेस्ट के लिए होंगे उपलब्ध

बाउचर ने साथ ही कहा कि टीम के साथियों के साथ अपमानजनक गीत गाने या अपमानजनक उपनाम रखने में किसी भी तरह की भूमिका के लिए उन्हें बेहद खेद है और माफी मांगते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल