1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट इतिहास में सिर्फ तीसरी बार इस अजीबोगरीब तरीके से आउट हुआ बल्लेबाज, दर्शक रह गए सन्न

क्रिकेट इतिहास में सिर्फ तीसरी बार इस अजीबोगरीब तरीके से आउट हुआ बल्लेबाज, दर्शक रह गए सन्न

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 16, 2018 05:13 pm IST,  Updated : Feb 16, 2018 05:14 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मैच में अटपटे तरीके से आउट हुआ बल्लेबाज।

मार्क चैपमैन- India TV Hindi
मार्क चैपमैन

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मैच में दर्शकों की सांसें तब थम गईं जब कीवी टीम के बल्लेबाज मार्क चैपमैन अजीबोगरीब तरीके से आउट हो गए। चैपमैन जिस तरह से आउट हुए उसे देखकर दर्शकों को यकीन करना मुश्किल हो रहा था। क्रिकेट इतिहास में ये सिर्फ तीसरा मौका था जब कोई बल्लेबाज इस तरीके से आउट हुआ। ऑकलैंड का ईडन पार्क का मैदान दर्शकों से खचाखच भरा था और बल्लेबाज को इस तरह से आउट होते देख हर किसी ने दातों तले उंगली दबा लीं। 

हेलमेट की वजह से हिट विकेट हुए चैपमैन: न्यूजीलैंड की पारी का 18वां ओवर चल रहा था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी कर रहे थे बिली स्टैनलेक और क्रीज पर थे मार्क चैपमैन। स्टैनलेक ने आखिरी गेंद बाउंसर फेंकी। स्टैनलेक की बाउंसर सीधा जाकर चैपमैन के हेलमेट पर लगी। गेंद लगने से हेलमेट मैदान पर गिर गया और सीधा जाकर स्टंप पर जा लगा। इस तरह से चैपमैन हेलमेट की वजह से हिट विकेट आउट हो गए। चैपमैन की ही तरह स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को भी इस तरह से विकेट गिरने पर यकीन नहीं हो पा रहा था।

चैपमैन बने तीसरे बल्लेबाज: क्रिकेट इतिहास में ये सिर्फ तीसरा मौका है जब कोई बल्लेबाज हेलमेट की वजह से आउट हुआ है। इससे पहले साल 2000 में ब्रेट ली की गेंद पर एडम परोरे, 2007 में ड्वेन ब्रावो की गेंद पर केविन पीटरसन भी हेलमेट की वजह से विकेट गंवा बैठे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।