1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभी संन्यास नहीं लेंगे मशरफे मुर्तजा! फैसले के लिये समय मांगा

अभी संन्यास नहीं लेंगे मशरफे मुर्तजा! फैसले के लिये समय मांगा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 17, 2019 08:35 pm IST,  Updated : Aug 17, 2019 08:35 pm IST

माना जा रहा था कि विश्व कप के बाद वह संन्यास ले लेंगे जहां उन्होंने आठ मैचों में केवल एक विकेट हासिल किया था। 

अभी संन्यास नहीं लेंगे मशरफे मुर्तजा! फैसले के लिये समय मांगा- India TV Hindi
अभी संन्यास नहीं लेंगे मशरफे मुर्तजा! फैसले के लिये समय मांगा Image Source : GETTY IMAGES

ढाका। वर्ल्ड कप 2019 में अपनी कप्तानी से सभी को प्रबावित करने वाले बांग्लादेश की वनडे टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने संन्यास की अपनी योजना की पुष्टि करने के लिये दो महीने का समय मांगा है। माना जा रहा था कि विश्व कप के बाद वह संन्यास ले लेंगे जहां उन्होंने आठ मैचों में केवल एक विकेट हासिल किया था। 

वह हाल में श्रीलंका दौरे पर नहीं गये थे जहां बांग्लादेश ने वनडे सीरीज के तीनों मैच गंवाये थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह मशरेफी के विदाई मैच के तौर पर सितंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक वनडे मैच के आयोजन की योजना बना रहा है। 

बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने शनिवार को हालांकि कहा, ‘‘उसने अंतिम फैसला करने के लिये दो महीने का समय मांगा और हमने इसके लिये हामी भर दी है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल