1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में शिखर धवन की जगह ले सकते हैं मयंक अग्रवाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में शिखर धवन की जगह ले सकते हैं मयंक अग्रवाल

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2019 11:03 pm IST,  Updated : Dec 10, 2019 11:04 pm IST

भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाले तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में चोटिल शिखर धवन की जगह ले सकते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI...- India TV Hindi
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में चोटिल शिखर धवन की जगह ले सकते हैं मयंक अग्रवाल Image Source : AP/GETTY

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाले तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में चोटिल शिखर धवन की जगह ले सकते हैं। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई (15 दिसंबर), विशाखापत्तनम (18 दिसंबर) और कटक (22 दिसंबर) में एकदिवसीय मुकाबले खेलेगी। 

धवन का घुटना सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राफी के दौरान चोटिल हो गया था जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया। ऐसा लग रहा था कि धवन एकदिवसीय श्रृंखला से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन उनकी चोट अनुमान से ज्यादा गंभीर है। 

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा,‘‘चयन समिति ने टीम प्रबंधन से सलाह के बाद शिखर के स्थान पर मयंक के नाम की सिफारिश की है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल