1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीडियो: जब मयंती लैंगर ने लिया अपने पति स्टुअर्ट बिन्नी का इंटरव्यू

वीडियो: जब मयंती लैंगर ने लिया अपने पति स्टुअर्ट बिन्नी का इंटरव्यू

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 09, 2017 07:02 pm IST,  Updated : Sep 09, 2017 07:05 pm IST

ये पहली बार था जब लाइव मैच में मयंती लैंगर ने अपने पति का इंटरव्यू लिया।

Mayanti- India TV Hindi
Mayanti

नई दिल्ली: टीम इंडिया के लिए खेल चुके स्टार ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी आजकल कर्नाटक प्रीमियर लीग में अपना दमखम दिखा रहे हैं। बिन्नी ने कर्नाटक प्रीमियर में बेलागावी पैंथर्स की ओर से खेलते हुए बेंगलुरु ब्लार्स्ट के खिलाफ 46 गेंदों में 87 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही 2 विकेट भी चटकाये। बिन्नी की इस पारी की बदौलत बेलागावी ने 192 का स्कोर खड़ा किया और बेंगलुरू ब्लास्टर्स को 23 रनों से हराया।

बिन्नी के इस जबरदस्त प्रदर्शन के बाद उनका इंटरव्यू उन्हीं की पत्नी मयंती लैंगर ने लिया। ये पहली बार था जब लाइव मैच में मयंती लैंगर ने अपने पति का इंटरव्यू लिया। दरअसल मयंती इस मैच को कवर कर रहे चैनल के होस्ट की भूमिका अदा कर रही थीं। अहम बात यह रही कि इसी दिन बिन्नी और मयंती की सालगिरह थी।

इससे पहले कभी भी मयंती लैंगर ने पति स्टुअर्ट बिन्नी का लाइव मैच के दौरान इंटरव्यू नहीं लिया था। इंटरव्यू के बाद बिन्नी ने कहा कि, 'मयंती ने अपने इमोशन को काबू किया और पेशेवर तरीके से मेरा इंटरव्यू लिया।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल