1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुमार संगकारा की कप्तानी में अगले महीने पाकिस्तान दौरे पर जाएगी ये टीम

कुमार संगकारा की कप्तानी में अगले महीने पाकिस्तान दौरे पर जाएगी ये टीम

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 30, 2020 12:07 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 12:07 pm IST

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने अपने मौजूदा अध्यक्ष कुमार संगकारा की कप्तानी में अगले महीने पाकिस्तान में तीन मैच खेलने के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

कुमार संगकारा की...- India TV Hindi
कुमार संगकारा की कप्तानी में अगले महीने पाकिस्तान दौरे पर जाएगी ये टीम  Image Source : GETTY IMAGES

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने अपने मौजूदा अध्यक्ष कुमार संगकारा की कप्तानी में अगले महीने पाकिस्तान में तीन मैच खेलने के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस दौरे पर MCC क्लब दो पीएसएल टीमों - लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ खेलेगा। इसके अलावा पाकिस्तान की घरेलू टी-20 चैंपियन नॉर्दर्न से भी भिड़ेगा। एमसीसी के मुख्य कार्यकारी और सचिव गाय लवेंडर मैनेजर के रूप में और अजमल शहजाद बतौर कोच टीम के साथ पाकिस्तान जाएंगे।

एमसीसी के दस्ते में अनुभवी इंग्लैंड के ऑलराउंडर रवि बोपारा शामिल हैं, जिन्होंने इस विंटर में एसेक्स से ससेक्स का रुख किया है और हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते नजर आए थे। MCC की टीम में वार्विकशायर के माइकल बर्गेस, ओलिवर हैनॉन-डेल्बी और विल रोड्स के तीन खिलाड़ी शामिल है। हैनॉन-डेल्बी और रोड्स ने नवंबर में एमसीसी के साथ नेपाल का दौरा किया था। 

MCC स्क्वॉड इस प्रकार है: कुमार संगकारा (कप्तान), रवि बोपारा, माइकल बर्गेस, ओलिवर हैनोन-डल्बी, फ्रेड क्लासेन, माइकल लेस्क, एरॉन लिली, इमरान कय्यूम, विल रोड्स, सफायन शरीफ, रूलोफ वान डेर मर्वे, रॉस व्हाइटली

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल