1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीन टी20 और एक वनडे मैच के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी एमसीसी

तीन टी20 और एक वनडे मैच के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी एमसीसी

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 12, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 01:48 pm IST

इस टीम में शाहीन अफरीदी और फखर जमां जैसे पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी हैं । पाकिस्तान शाहींस दो दिन बाद 50 ओवरों के मैच में एमसीसी से खेलेगी । 

MCC, Marylebone Cricket Club, Kumar Sangakkara, Pakistan cricket, MCC vs Pakistan Shaheens, MCC vs L- India TV Hindi
Kumar Sangakkara Image Source : GETTY IMAGES

क्रिकेट के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की टीम आगामी पाकिस्तान दौरे पर तीन टी20 मैच और एक 50 ओवरों का मैच खेलेगी । सभी मैच लाहौर में खेले जायेंगे । एमसीसी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी । गद्दाफी स्टेडियम पर होने वाले पहले मैच में उसका सामना लाहौर कलंदर्स से होगा । 

इस टीम में शाहीन अफरीदी और फखर जमां जैसे पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी हैं । पाकिस्तान शाहींस दो दिन बाद 50 ओवरों के मैच में एमसीसी से खेलेगी । 

इसके बाद पाकिस्तान के घरेलू चैम्पियन नार्दर्न से टी20 मैच खेलना है । वहीं पीएसएल की मुल्तान सुल्तांस टीम से भी एक टी20 मैच खेलेंगे जिसमें इंग्लैंड के मोईन अली और जेम्स विंस जैसे खिलाड़ी है । 

यह दौरा 13 से 19 फरवरी तक चलेगा । एमसीसी अध्यक्ष कुमार संगकारा 12 सदस्यीय टीम के कप्तान होंगे । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल