1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया का पसंदीदा ओवरसीज वेन्यू बना एमसीजी, मिली है सबसे अधिक जीत

टीम इंडिया का पसंदीदा ओवरसीज वेन्यू बना एमसीजी, मिली है सबसे अधिक जीत

 Edited By: IANS
 Published : Dec 29, 2020 11:35 am IST,  Updated : Dec 29, 2020 11:35 am IST

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

MCG, overseas, Sports, cricket, India vs sports - India TV Hindi
Indian cricket team  Image Source : AP

मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एक लाख दर्शकों की क्षमता वाले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेलना हर टीम और हर खिलाड़ी को भाता है लेकिन टीम इंडिया इस मैदान पर कुछ ज्यादा ही लुत्फ लेती रही है। यही कारण है कि भारत ने विदेशी धरती पर अपने सबसे अधिक टेस्ट मेलबर्न में ही जीते हैं।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

मेलबर्न में यह भारत का अब तक का 14वां टेस्ट मैच था। भारत ने चार मैच जीते हैं। हां, उसे आठ में हार भी मिली है जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं।

भारतीय टीम के लिए दूसरा सबसे पसंदीदा ओवरसीज वेन्यू त्रिनिदाद एवं टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में स्थित क्वींस पार्क ओवल मैदान है, जहां भारत ने 13 में तीन टेस्ट जीते हैं।

इस क्रम में तीसरे स्थान पर कोलम्बो का सिंघली स्पोर्ट्स क्लब मैदान है, जहां भारत ने 9 में से तीन टेस्ट जीते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल