1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट: भारत के खिलाफ सीरीज नहीं खेलेंगी मेगान शट और जेस जोनासेन

महिला क्रिकेट: भारत के खिलाफ सीरीज नहीं खेलेंगी मेगान शट और जेस जोनासेन

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 18, 2021 12:03 pm IST,  Updated : Aug 18, 2021 12:03 pm IST

राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलेर ने कहा, “हमने बेलिंडा और मेगान के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। उनकी कमी खलेगी लेकिन उनके इस फैसले में हम उनके साथ है।”

Megan Schutt, Jess Jonassen opt out of India series- India TV Hindi
Megan Schutt, Jess Jonassen opt out of India series Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के मेगान शट और जेस जोनासेन भारत के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज नहीं खेलेंगी। भारतीय टीम 19 सितंबर से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे, तीन टी20 और एक दिन रात का टेस्ट खेलेगी। तेज गेंदबाज शट ने चयनकर्ताओं से अनुरोध किया है कि निजी कारणों से उसके नाम पर विचार नहीं किया जाये जबकि स्पिन हरफनमौला जोनासेन चोट के कारण बाहर रहेंगी।

बेलिंडा वाकारेवा भी निजी कारणों से यह सीरीज नहीं खेलेगी। स्टेला कैंपबेल और जॉर्जिया रेडमेन को पहली बार टीम में जगह दी गई है। राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलेर ने कहा, “हमने बेलिंडा और मेगान के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। उनकी कमी खलेगी लेकिन उनके इस फैसले में हम उनके साथ है।”

 रोहित ने वाइफ संग शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट Pic, रितिका के लिए लिखा प्यारा कैप्शन

ऑस्ट्रेलियाई टीम : मेग लानिंग, रशेल हैंस, डार्सी ब्राउन, मेटलान ब्राउन, स्टेला कैंपबेल, निकोला कारे, हन्ना डार्लिंगटन, एशले गार्डनर, एलिसा हीली, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनू, बेथ मूनी, एलिसे पैरी, जॉर्जिया रेडमेन, मोली स्ट्रानो, अन्नाबेल सदरलैंड, तायला व्लेमिंक, जॉर्जिया वेयरहैम।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल