1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs RR: 1 ओवर में 28 रन देने वाले अल्जारी जोसेफ के बचाव में उतरे ईशान किशन, दिया बड़ा बयान

MI vs RR: 1 ओवर में 28 रन देने वाले अल्जारी जोसेफ के बचाव में उतरे ईशान किशन, दिया बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2019 11:16 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 11:16 pm IST

जोसेफ ने आईपीएल में अपने पदार्पण मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट चटकाए थे लेकिन राजस्थान के खिलाफ वह लय में नहीं दिखे।

ईशान किशन- India TV Hindi
ईशान किशन, मुंबई इंडियंस  Image Source : IPLT20.COM

मुंबई। मुंबई इंडियन्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन ओवर में 53 रन लुटाने वाले तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का बचाव करते हुए कहा कि यह मैच का हिस्सा है और ऐसा होता रहता है। 

जोसेफ ने आईपीएल में अपने पदार्पण मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट चटकाए थे लेकिन राजस्थान के खिलाफ वह लय में नहीं दिखे। खासकर जोस बटलर उनके खिलाफ काफी आक्रामक दिखे जिन्होंने जोसेफ के एक ओवर में 28 रन ठोके। 
मैन ऑफ द मैच बटलर की 89 रन की पारी से राजस्थान ने तीन गेंद शेष रहते हुए छह विकेट पर 186 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। 
मैच के बाद ईशान ने कहा, ‘‘यह खेल का हिस्सा है। इससे पहले उन्होंने 12 रन देकर छह विकेट लिये थे जिससे टीम ने छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया था। ’’ 
किशन ने बटलर की पारी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। धीमी विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए।’’ 
राजस्थान के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने कहा कि अभ्यास के दौरान बटलर को गेंदबाजी करने का फायदा उन्हें मैच में मिलता है। 
उन्होंने ने कहा, ‘‘अभ्यास के दौरान नेट पर बटलर के खिलाफ गेंदबाजी करना मुश्किल है क्योंकि उसके पास हर शॉट मौजूद है लेकिन मैं इसे चुनौती की तरह लेता हूं ताकि मेरी गेंदबाजी में सुधार आये।’’

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल