1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिन लोगों पर मैंने भरोसा किया, उन्होंने ही मेरा साथ नहीं दिया: पूर्व पाकिस्तानी कोच आर्थर

जिन लोगों पर मैंने भरोसा किया, उन्होंने ही मेरा साथ नहीं दिया: पूर्व पाकिस्तानी कोच आर्थर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 25, 2019 10:21 pm IST,  Updated : Sep 25, 2019 10:22 pm IST

आर्थर विश्व कप के बाद भी टीम के कोच बने रहना चाहते थे और उन्होंने यह बात पीसीबी से भी कह दी थी, लेकिन पीसीबी ने उन्हें हटाने का फैसला किया।

पाकिस्तान के जिन लोगों पर मैंने भरोसा किया, उन्होंने ही मेरा साथ नहीं दिया: पूर्व पाक कोच आर्थर- India TV Hindi
पाकिस्तान के जिन लोगों पर मैंने भरोसा किया, उन्होंने ही मेरा साथ नहीं दिया: पूर्व पाक कोच आर्थर Image Source : AP

लाहौर। मिकी आर्थर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कोच पद पर बरकारर नहीं रखा और उन्हें हटाकर मिस्बाह उल हक को टीम का नया मुख्य कोच बनाया। अब आर्थर ने कहा है कि पाकिस्तान में कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने उनसे कहा कुछ और लेकिन किया कुछ और। आर्थर विश्व कप के बाद भी टीम के कोच बने रहना चाहते थे और उन्होंने यह बात पीसीबी से भी कह दी थी, लेकिन पीसीबी ने उन्हें हटाने का फैसला किया।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने आर्थर के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि मेरे कार्यकाल में मुझे जो निराशा है वो यह है कि मैंने जिन लोगों पर भरोसा किया, उन्होंने ही मेरा साथ नहीं दिया। मैं शीर्ष पदों पर बैठे लोगों की बात नहीं कर रहा हूं बल्कि उनकी कर रहा हूं जो क्रिकेट समिति में शामिल थे, जिन पर मुझे भरोसा था, जिन्होंने कहा कुछ और, किया कुछ और। यह मेरे लिए निराशाजनक था।"

आर्थर ने कहा कि उन्होंने समिति के सामने मिस्बाह और वसीम अकराम के नाम की सिफारिश की थी।

पूर्व कोच ने कहा, "मैंने कहा था कि मिस्बाह बेहतरीन साबित होंगे क्योंकि वह पाकिस्तान क्रिकेट को गॉडफादर हैं। मिस्बाह शानदार हैं, मैंने कहा था और साथ ही मैंने वसीम अकराम का नाम भी लिया था क्योंकि मुझे लगता है कि वसीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अच्छी तरह समझते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल