1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के नाकाम खिलाड़ियों के लिए मिस्बाह का नरम रवैया, फैंस से की ये अपील

पाकिस्तान के नाकाम खिलाड़ियों के लिए मिस्बाह का नरम रवैया, फैंस से की ये अपील

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 07, 2019 11:50 am IST,  Updated : Oct 07, 2019 11:50 am IST

आलोचकों ने वापसी करने वाले खिलाड़ियों अहमद शहजाद और उमर अकमल की श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में नाकाम रहने के बाद कड़ी आलोचना की थी। 

Misbah Ul Haq- India TV Hindi
Misbah Ul Haq Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने आग्रह किया है कि टीम में किए जा रहे बदलाव और प्रयोगों के प्रति आलोचकों को कुछ संयम बरतना होगा क्योंकि परिणाम हासिल करने में थोड़ा समय लगेगा। 

मिस्बाह पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मुख्य चयनकर्ता भी है। उन्होंने कहा कि आलोचकों के निशाने पर चल रहे वर्तमान कप्तान सरफराज अहमद का समर्थन करना उनका कर्तव्य है। 

मिसबाह ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले लाहौर में कहा, ‘‘घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मैं आलोचकों से कहना चाहूंगा कि नाकाम रहने वाले खिलाड़ियों के प्रति थोड़ा नरम रवैया अपनाएं। जब कोई खिलाड़ी वापसी करता है तो उसे अपने पांव जमाने और अच्छा प्रदर्शन करने में समय लगता है। ’’ 

आलोचकों ने वापसी करने वाले खिलाड़ियों अहमद शहजाद और उमर अकमल की श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में नाकाम रहने के बाद कड़ी आलोचना की थी। 

मिसबाह ने कहा, ‘‘जब आप ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले विश्व टी20 को ध्यान में रखकर प्रयोग कर रहे हों तो फिर वापसी करने वाले खिलाड़ियों के प्रति संयम बरतना जरूरी है। सकारात्मक परिणाम हासिल करने के लिये उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने का मौका दिया जाना चाहिए।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल