1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पृथ्वी शॉ को नहीं है 99 पर आउट होने का गम, बोले- दिल्ली के लिए मैच समाप्त करने का मौका गंवाया

पृथ्वी शॉ को नहीं है 99 पर आउट होने का गम, बोले- दिल्ली के लिए मैच समाप्त करने का मौका गंवाया

 Reported By: IANS
 Published : Mar 31, 2019 05:05 pm IST,  Updated : Mar 31, 2019 05:05 pm IST

शॉ के पवेलियन लौटने के बाद मुकाबला ड्रॉ रहा और सुपर ओवर में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की।   

पृथ्वी शॉ को नहीं है 99 पर आउट होने का गम, बोले- दिल्ली के लिए मैच समाप्त करने का मौका गंवाया- India TV Hindi
पृथ्वी शॉ को नहीं है 99 पर आउट होने का गम, बोले- दिल्ली के लिए मैच समाप्त करने का मौका गंवाया Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में 99 रन पर आउट होने के बाद युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने माना कि उन्होंने मैच समाप्त करके आने का अच्छा मौका गंवा दिया।

शॉ के पवेलियन लौटने के बाद मुकाबला ड्रॉ रहा और सुपर ओवर में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की। 

मैच के बाद शॉ ने कहा, "मैं समझता हूं कि मैंने टीम के लिए मैच समाप्त करके आने का मौका गंवा दिया। एक रन बनाने की बजाय मैं बड़ा शॉट खेलने की सोच रहा था क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मुकाबला करीबी हो। लेकिन लड़कों ने सुपर ओवर में बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैं समझता हूं कि हम जीत के हकदार थे।"

सुपर ओवर में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 10 रन बनाए थे, लेकिन तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने दमदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को सात रन पर रोककर मेजबान टीम को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई। उन्होंने घातक दिख रहे हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल को भी यॉर्कर पर बोल्ड किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल