1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोनावायरस के कहर के बीच कैरेबियाई प्रीमियर लीग खेलने को उत्साहित है मिशेल सेंटनेर

कोरोनावायरस के कहर के बीच कैरेबियाई प्रीमियर लीग खेलने को उत्साहित है मिशेल सेंटनेर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2020 01:00 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 01:00 pm IST

सेंटनर ने न्यूजीलैंड की एक वेबसाइट से कहा,‘‘यह रोचक है। मैं अमेरिका के रास्ते जाऊंगा और हवाई अड्डे पर लाउंज में कोने में ही बैठा रहूंगा।’’   

mitchell santner excited to play Caribbean Premier League amid Coronavirus havoc- India TV Hindi
mitchell santner excited to play Caribbean Premier League amid Coronavirus havoc Image Source : GETTY IMAGES

क्राइस्टचर्च। कोरोना वायरस महामारी के बीच यात्रा को लेकर आशंकाओं को दरकिनार करते हुए न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सेंटनेर ने कहा है कि वह अमेरिका के रास्ते वेस्टइंडीज जाते हुए हवाई अड्डे पर लाउंज में एक कोने में बैठे रहेंगे। कोरोना वायरस महामारी के बीच आगामी कैरेबियाई प्रीमियर लीग और आईपीएल खेलने को लेकर सेंटनेर काफी उत्साहित हैं। वह सीपीएल में बारबाडोस ट्रायडेंट्स के लिये खेलेंगे। 

उन्होंने न्यूजीलैंड की एक वेबसाइट से कहा,‘‘यह रोचक है। मैं अमेरिका के रास्ते जाऊंगा और हवाई अड्डे पर लाउंज में कोने में ही बैठा रहूंगा।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘हमें मौजूदा हालात में सेहत और सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देशों की पूरी बुकलेट दी गई है। हम सीधे वेस्टइंडीज जायेंगे। अभी पता नहीं कि पृथकवास कैसा होगा लेकिन ड्वेन ब्रावो और ब्रेंडन मैकुलम जैसे मेरे दोस्त वहां हैं जिनके साथ मैं समय बिता सकता हूं।’’ 

सीपीएल खत्म होने के नौ दिन बाद 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल भी खेला जायेगा। इसमें सेंटनेर, केन विलियमसन, लॉकी फर्ग्युसन और जिम्मी नीशाम भाग लेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

CPL