1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2018 से बाहर होने को लेकर स्टार्क ने किया 15.3 लाख डॉलर का समझौता, जानिए क्या था मामला

IPL 2018 से बाहर होने को लेकर स्टार्क ने किया 15.3 लाख डॉलर का समझौता, जानिए क्या था मामला

 Reported By: IANS
 Published : Aug 10, 2020 03:50 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 03:50 pm IST

पिछले साल अप्रैल में स्टार्क ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स से न खेलने के चलते बीमा कंपनी के खिलाफ मामल दर्ज कराया था।

Mitchell Starc- India TV Hindi
Mitchell Starc Image Source : IPLT20.COM

सिडनी| ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने आईपीएल-2018 से बाहर होने के मुद्दे को लेकर चल रही लड़ाई में सैद्धान्तिक रूप से 15.3 लाख डालर में समझौता कर कर लिया है। सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की सुनवाई विक्टोरिया काउंटी कोर्ट में होनी थी जिससे दो दिन पहले ही सोमवार को यह समझौता कर लिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टार्क की समझौते की शर्त जिसमें वित्तीय समझौता शामिल है, उन्हें अभी तक जारी नहीं किया गया है और आने वाले दिनों में इन्हें किया जाएगा।

पिछले साल अप्रैल में स्टार्क ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स से न खेलने के चलते बीमा कंपनी के खिलाफ मामल दर्ज कराया था।

स्टार्क 2016 के बाद से आईपीएल में नहीं खेले हैं। उन्होंने इस बार टी-20 विश्व कप के कारण आईपीएल से नाम वापस ले लिया था। लेकिन कोविड-19 के कारण टी-20 विश्व कप भी रद्द कर दिया गया था और आईपीएल को स्थगित कर अब 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच आयोजित कराया जा रहा है।

ये भी पढ़े : IPL 2020 में केकेआर के लिए ओपनिंग करते हुए ये खिलाड़ी मचा सकता है धमाल, डीन जोन्स ने बताया नाम

स्टार्क ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने इस साल आईपीएल में न खेलने का मलाल नहीं है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल