1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिताली राज ने खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी लेकिन बावजूद इसके तीसरे वनडे में श्रीलंका से हारा भारत

मिताली राज ने खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी लेकिन बावजूद इसके तीसरे वनडे में श्रीलंका से हारा भारत

 Reported By: IANS
 Published : Sep 16, 2018 07:25 pm IST,  Updated : Sep 16, 2018 07:25 pm IST

 भारत ने कप्तान मिताली राज (नाबाद 125) के शतक की बदौलत पांच विकेट पर 253 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

मिताली राज- India TV Hindi
मिताली राज Image Source : GETTY IMAGES

कटुनायके (श्रीलंका): कप्तान चमारी अटापट्टु (115) के शतक की मदद से श्रीलंका ने रविवार को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीन विकेट से हरा दिया। भारत ने इसके साथ ही 2-1 से सीरीज अपने नाम किया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने कप्तान मिताली राज (नाबाद 125) के शतक की बदौलत पांच विकेट पर 253 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

अटापट्टु ने 133 गेंदों की पारी में 13 चौके और चार छक्के लगाए। हसीनी परेरा ने 70 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। अनुष्का संजीवनी ने 22 और निलाक्षी डी सिल्वा ने 15 रन का योगदान दिया। 

भारत की ओर से झूलन गोस्वामी और मानसी जोशी ने दो-दो जबकि पूनम यादव और डायलन हेमलता ने एक-एक विकेट लिए। 

इससे पहले, भारत ने मिताली के शतक की मदद से पांच विकेट पर 253 रन का स्कोर बनाया। मिताली ने 143 गेदों की पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान का यह सर्वोच्च स्कोर है और सातवां शतक है। 

वहीं स्मृति मंधाना ने 62 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 51 और दीप्ति शर्मा ने 44 गेंदों पर 38 रन बनाए। 

श्रीलंका के लिए उद्वेशिका प्रबोद्धनी, निलाक्षी डी सिल्वा, शशिकला सिरीवर्दने, चमारी अटापट्टु और केविशा देवी ने एक-एक विकेट लिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल