1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. द्रविड़ और लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों को पर्याप्त सम्मान नहीं मिला: वसीम जाफर

द्रविड़ और लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों को पर्याप्त सम्मान नहीं मिला: वसीम जाफर

 Reported By: IANS
 Published : Mar 15, 2020 09:48 pm IST,  Updated : Mar 15, 2020 09:48 pm IST

दिग्गज सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर मानते हैं कि आधुनिक समय में क्रिकेटरों को क्रिकेट जगत का सम्मान हासिल करने के लिए सभी फॉरमेंट्स में समान रूप से अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

द्रविड़ और लक्ष्मण...- India TV Hindi
द्रविड़ और लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों को पर्याप्त सम्मान नहीं मिला: वसीम जाफर Image Source : PTI

नई दिल्ली| भारत के लिए खेल चुके दिग्गज सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर मानते हैं कि आधुनिक समय में क्रिकेटरों को क्रिकेट जगत का सम्मान हासिल करने के लिए सभी फॉरमेंट्स में समान रूप से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। जाफर को भारत के अग्रणी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का महान खिलाड़ी माना जाता है। हाल ही में संन्यास लेने वाले जाफर ने रणजी में 19,500 रन बनाए हैं। जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट और दो वनडे मैच खेले हैं।

जाफर ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा, "मेरी समझ से समय बदल गया है। मेरे समय में राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे कई खिलाड़ी थे लेकिन अब मुझे लगता है कि उन्हें पर्याप्त सम्मान नहीं मिला। अगर आपको सही मायने में फैन्स और क्रिकेट जगत का सम्मान हासिल करना है तो आपको हर फारमेट में रन बनाना होगा।"

जाफर बहुत कम समय तक आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले। अब वह नई भूमिका में क्रिकेट में लौट रहे हैं। जाफर किंग्स इलेवन पंजाब टीम के बल्लेबाजी कोच हैं। जाफर मानते हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट का अपना महत्व है लेकिन रणजी में अच्छा खेलने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाना चाहिए।

बकौल जाफर, "एक सीजन में 1000 रन या फिर 40-50 विकेट पाने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ता है। इसके लिए काफी उच्च स्तर का समर्पण चाहिए होता है। अगर कोई खिलाड़ी साल दर साल चमकदार प्रदर्शन कर रहा है तो उसे निश्चित तौर पर इसका ईनाम मिलना चाहिए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल