1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के समर्थन में आए पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के समर्थन में आए पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 25, 2019 11:24 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 11:24 pm IST

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने शुक्रवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के दिन रात्रि टेस्ट मैचों के आयोजन के दावे का समर्थन किया। 

sourav ganguly- India TV Hindi
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के समर्थन में आए पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन Image Source : INSTAGRAM

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने शुक्रवार को यहां बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के दिन रात्रि टेस्ट मैचों के आयोजन के दावे का समर्थन किया। हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष को खुशी है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली भी बीसीसीआई अध्यक्ष की राय से सहमत हैं।

अजहरूद्दीन ने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि अगर कप्तान भी दादा की तरह सहमत है। आपको पता चलेगा कि क्या दर्शक इसे चाहते हैं या नहीं। इसे लागू किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष बने हैं। वह शानदार इंसान हैं। एक बेहतरीन खिलाड़ी जिन्होंने कई टूर्नामेंट जीते। वह अपनी शर्तों पर क्रिकेट खेले और बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में मुझे उम्मीद है कि वह अपनी शर्तों पर ही काम करेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल